Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'भूत बंगला' का शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को कमाए 12.50 करोड़ रूपये

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, वहीं अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2', माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी टिकट खिड़की पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

27 Apr 2026

'भूत बंगला' का शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को कमाए 12.50 करोड़ रूपये

सिनेमाघरों में इस समय अलग-अलग शैली की फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, वहीं अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2', माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी टिकट खिड़की पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 'भूत बंगला' ने दूसरे वीकेंड में शानदार उछाल दिखाया। फिल्म ने शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 12.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। फिल्म को पारिवारिक दर्शकों से अच्छा समर्थन मिल रहा है।

वहीं 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन केवल 46 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1.20 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया। दूसरी ओर 'माइकल' ने अपनी पकड़ बनाए रखते हुए तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए और भारत में इसका कुल कारोबार 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इन नई फिल्मों के बीच रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अब भी मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 39वें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1,130.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लगातार कई हफ्तों से शानदार प्रदर्शन कर रही यह फिल्म अब भी दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'भूत बंगला' का शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को कमाए 12.50 कर
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, वहीं अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2', माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News